इंटरनेट डेस्क। बिहार में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो चली है। अब हो सकता हैं इस महीन में ही विधानसभा चुनावों की तारीखों को ऐलान हो जाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और अधिकारियों के साथ आज पटना में बैठक की। इसमें सत्तापक्ष ने बिहार में जल्द और एक फेज में चुनाव करने की मांग रखी है।
चुनाव आयोग ने शनिवार को एक संदेश में कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में, बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है।
चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा किसी भी समय किए जाने की उम्मीद है। यह समीक्षा भारत के चुनाव आयोग द्वारा 30 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद की जा रही है, जो विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पूरा होने का प्रतीक है।
pc- jagran
You may also like
IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले इन 5 खिलाड़ियों का कटा टीम से पत्ता, सेलेक्टर्स ने क्यों किया स्क्वाड से अचानक साफ?
ICC Women's World Cup 2025: भारत बनाम पाकिस्तान, यहां देखिए Match Prediction और संभावित प्लेइंग XI
पाकिस्तान ने बेशर्मी को बनाया 'राष्ट्र गौरव'…भारत को ट्रॉफी न देने के लिए नकवी को मिलेगा गोल्ड मेडल
बिहार की जनता पूछ रही है विकास कहां है: प्रियंका चतुर्वेदी
पटना : भाजपा ने राजद के 'जंगलराज' को उजागर करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में लगाए पोस्टर