Next Story
Newszop

Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का आज होगा ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिलेगा...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है। भारतीय सिलेक्टर्स आज दोपहर 1.30 बजे मुंबई में एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान करेंगे। माना जा रहा है कि उनके फैसले सबकी उम्मीदों से अलग हो सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी को टीम में जगह बनाने में मुश्किल हो सकती है। सूर्यकुमार यादव टी-20 टीम के कप्तान हैं, ऐसे में उनकी जगह तो तय है।

इन पोजिशन के लिए अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, रिंकू सिंह, रियान पराग और श्रेयस अय्यर दावेदार हैं। शुभमन, यशस्वी और श्रेयस को इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में चुना नहीं गया था।

pc- newsbytesapp.com

Loving Newspoint? Download the app now