इंटरनेट डेस्क। भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 7 सितम्बर को चंद्र ग्रहण होने जा रहा हैं और इसका असर भारत में दिखाई देने वाला है। ऐसे में रविवार को संपूर्ण भारत में चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा। 7 सितंबर को लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही ब्लड मून कहा जाता है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा।
कहा दिखेगा
यह ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। भारत सहित एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, अंटार्कटिका, पैसेफिक और इंडियन ओसियन में भी दिखाई देगा। जिस वजह से सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। सूतक के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद रहते हैं।
चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ 7 सितंबर - 09.58 पीएम चन्द्र ग्रहण समाप्त - 01.26 एएम, सितम्बर 08
स्थानीय ग्रहण की अवधि - 03 घण्टे 28 मिनट्स
7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा
चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो जाएगा
चंद्र ग्रहण का स्पर्श रात 11 बजकर 09 मिनट तक रहेगा
चंद्र ग्रहण का मध्यकाल रात 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगा
वहीं ग्रहण का मोक्ष काल रात 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा
चंद्र ग्रहण देर रात 1 बजकर 27 मिनट (8 सितबंर) पर समाप्त होगा
pc- aaj tak
You may also like
Advaitha-A Symphony Music Awards 2025 : अद्वैत-ए सिम्फनी म्यूजिक अवार्ड के जरिए युवा गायकों को मिल रहा मंच, पानी में डूबने को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है ये कार्यक्रम
SFIO Recruitment 2025: निदेशक स्तर के 36 पदों के लिए जल्द करें आवेदन, यहां देखें डिटेल्स
Jharkhand High Court : झारखंड पुलिस पर लगे गंभीर आरोप ,क्या एनकाउंटर के नाम पर हुई थी सूर्य हांसदा की हत्या?
Vastu tips: अपना लें उत्तर दिशा से जुड़े ये उपाय, नहीं आएगी गरीबी
GST ट्रेंड से गैजेट्स की कीमतों में उछाल, जानिए किसे फायदा, किसे नुकसान?