इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भरतपुर से सांसद संजना जाटव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पूर्व मंत्री रेहाना रियाज चिश्ती पर बड़ा भरोसा जताया है। राजस्थान की दो बड़ी महिला कांग्रेस नेताओं को शीर्ष नेतृत्व ने अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी है। खबरों के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान की इन दोनों महिला नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणु गोपाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि संजना जाटव को मध्य प्रदेश और पूर्व मंत्री रेहाना रियाज चिश्ती को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है।
आपको बता दें कि गत वर्ष सितंबर महीने में संजना जाटव को संसद की जल संसाधन समिति का सदस्य बनाया गया था। कांग्रेस आलाकमान की ओर से कई नेताओं को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलावा गुजरात, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा और तमिलनाडु जैसे राज्यों में प्रभारी नियुक्त किया है।
PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

पराई औरत केˈ लिए बीवी को छोड़ा पत्नी की लग गई 2 करोड़ की लॉटरी फिर जो हुआ आप सोच भी नहीं सकते﹒

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने स्वच्छता और सुशासन के लिए विशेष अभियान चलाया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से यह स्टार भारतीय ऑलराउंडर हुआ टीम से बाहर, इस वजह से लिया गया फैसला

भारत के इनˈ रहस्यमयी शहरों में आज भी होता है तंत्र-मंत्र और काला जादू जानिए कौन-कौन सी जगहें हैं सबसे खतरनाक﹒

गुजरात कैबिनेट ने किसान हितैषी राहत पैकेजों के लिए सीएम भूपेंद्र पटेल को दी बधाई




