इंटरनेट डेस्क। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 81 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान कम से कम 64 लोगों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है।
खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी कि लगभग 2,500 पुलिस और सैनिकों ने मंगलवार को रियो डी जेनेरियो में एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और तस्कर गिरोह के सदस्यों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 64 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल है।
सरकार ने इस संबंध में जानकारी दी कि इस अभियान में 2,500 से ज्यादा सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे। अभियान की योजना की एक साल से भी अधिक समय से बनाई जा रही थी। अभियान जारी रहने पर हताहतों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

फूलप्रूफ प्लानिंग से कातिल बीवी का खेल! 2 बच्चों की मां ने पहले पति को पिलाई शराब, फिर लवर से मरवा दी दनादन गोली

Haryana Police: दिनेश कुमार को वापस लाओ... सब्जी वालों पर बुलडोजर चलवाने वाले हरियाणा पुलिस के ACP के समर्थन में उतरे लोग

गंदी हरकत, बेरहमी से पिटाई... इराक में फंसी हैं पंजाब की 25 लड़कियां, मोगा की युवती ने बताया विदेश में नौकरी का सच

बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 1,314 उम्मीदवारों में से 27 प्रतिशत गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपित

नेवा पर तीसरी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, 'वन नेशन, वन एप्लिकेशन' को मिलेगी रफ्तार




