बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और विभाग के सचिव दीपक आनंद आज जिनेवा, स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वे 2 से 13 जून 2025 तक आयोजित होने वाले 113वें अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) सम्मेलन में भाग लेंगे। मंत्री संतोष कुमार सिंह अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार के श्रम कल्याण, नीतियों और अनुभवों को साझा करेंगे। साथ ही वे दुनिया के अन्य देशों में श्रमिकों के लिए चल रहे प्रयासों से भी परिचित होंगे। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल में मंत्री संतोष कुमार को अतिथि मंत्री के रूप में शामिल किया है। श्रम संसाधन सचिव दीपक आनंद भी मंत्री के साथ 4 से 6 जून तक सम्मेलन के दौरान आयोजित उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। भारत ILO का चार सदस्यीय अग्रणी सदस्य है और इस वार्षिक सम्मेलन में त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भाग लेता है।
You may also like
क्या है Netflix की नई स्पेनिश थ्रिलर 'ए विडोज गेम' का राज़?
आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ से 11 लोगों की मौत, अब तक क्या पता है
बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने बोल्डनेस की सीमाएं तोड़ी
इन 4 मूलांकों पर मेहरबान हैं ग्रह-नक्षत्र, नौकरी, व्यापार और निवेश में होगी चौतरफा लाभ की प्राप्ति
प्राचीन कच्छ की शंख गाथा: पुरातात्विक साक्ष्य बताते हैं कि हड़प्पा सभ्यता से पहले भी था मानव बसेरा