Next Story
Newszop

हिसार : भारत की सांस्कृतिक विविधता गौरवशाली : प्रो. नरसीराम बिश्नोई

Send Push

अंतरराज्यीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर से लौटी गुजवि की टीम का स्वागत

गुजविप्रौवि की टीम में प्रशिक्षण शिविर में किया शानदार प्रदर्शन

हिसार, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने कहा है कि भारत की सांस्कृतिक सांस्कृतिक विविधता

गौरवशाली है। विद्यार्थियों को इन विविधताओं को समझना और जानना चाहिए। अंतरराज्यीय

आयोजन में भाग लेकर विद्यार्थी भारत की सांस्कृतिक विविधता को नजदीक से समझ सकते हैं।

प्रो. नरसीराम बिश्नोई रविवार काे विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों

को संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय की रेड क्रॉस टीम अंतरराज्यीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण

शिविर में भाग लेकर लौटी है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कुलपति

ने शिविर में टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की और कहा है कि टीम ने विश्वविद्यालय

का गौरव बढ़ाया है। इस प्रकार के आयोजन में भाग लेने से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व

तथा कौशल का विकास होता है तथा उनके आत्मसम्मान का बल भी प्रबल होता है। कुलसचिव डॉ.

विजय कुमार ने भी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी और आगे भी बढ़ चढ़कर रेड क्रॉस गतिविधियों

में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कुरूक्षेत्र में लगे इस प्रशिक्षण शिविर में टीम के कार्यक्रम समन्वयक डा.

महाबीर प्रसाद को बेस्ट काउंसलर कोआर्डिनेशन के अवार्ड से नवाजा गया तथा स्वयंसेवकों

ने विभिन्न गतिविधियों में मेडल जीते। डा. महाबीर प्रसाद ने बताया कि इस शिविर में

उनके साथ छह स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया था। बेस्ट यूथ प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी

प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा

चंडीगढ़ के सौजन्य से लगाए गए इस शिविर में भारत के 16 राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों

से लगभग 220 रेडक्रॉस स्वयंसेवको ने भाग लिया।

कैंप के दौरान स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर एवं

आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी दी गई। कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर ब्रह्म

सरोवर, श्री कृष्ण संग्रहालय, पनोरमा, हरियाणा कला परिषद, धरोहर हरियाणा संग्रहालय

एवं कुरुक्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थानो का भ्रमण करवाया गया। स्वयंसेवकों

ने प्रदर्शनी के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को दर्शाया एवं गुजविप्रौवि में की जाने

वाली यूथ रेड क्रॉस गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर

डॉ. मुकेश शर्मा, प्रो. संदीप राणा एवं प्रो. विनोद छोकर उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Loving Newspoint? Download the app now