इतिहास में 20 अगस्त की तारीख भारतीय रेल इतिहास की सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक की याद दिलाती है। 20 अगस्त 1995 को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस की टक्कर हुई थी। इस भयावह हादसे में 250 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई थी और लगभग उतने ही लोग घायल हुए थे। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और राहत-बचाव कार्य कई घंटों तक चलता रहा। फिरोजाबाद ट्रेन हादसा भारतीय रेल व्यवस्था में सुरक्षा संबंधी गंभीर सवाल उठाने वाला साबित हुआ और लंबे समय तक यह त्रासदी देश की सामूहिक स्मृति का हिस्सा बनी रही।
अन्य प्रमुख घटनाएंः
1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1921 – केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
1949 – यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
1972 – तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1977 – अमेरिका ने वोयाजर 2 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।
1979 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक खान राष्ट्रपति बने।
1988 – भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1994 – सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
1998 – लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीती।
1991 – उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रूस संघ से अलग होने की घोषणा की।
1995 – पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच भीषण रेल हादसा हुआ, जिसमें 350 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
2001 – भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को हराकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब जीता।
2002 – फिलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।
2004 – फोर्ब्स पत्रिका की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची में अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी को क्रमश: प्रथम तीन स्थान मिला।
2008 – भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
2008 – रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।
2013 – उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।
2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।
जन्मः
1986 – तानिया सचदेव – भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी।
1915 – डी. देवराज अर्स – कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री।।
1917 – त्रिलोचन शास्त्री – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
1919 – बी. जे. दीवान – आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल।
1944 – राजीव गांधी – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
1944 – कुमारी नाज़ – हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।
1946 – एन. आर. नारायणमूर्ति- इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक।
1940 – राजेन्द्र कुमार पचौरी – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद।
1799 – जेम्स प्रिंसेप – ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज़ व्यक्ति।
निधनः
1991 – गोपीनाथ मोहंती – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2004 – गंगाराम सम्राट – इतिहासकार।
2011 – राम शरण शर्मा – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार।
2014 – बी. के. एस. आयंगर – प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु।
महत्वपूर्ण दिवस एवं अवसरः
– सद्भावना दिवस
—————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
You may also like
job news 2025: यूपीएससी ने निकाली हैं कई पदों के लिए भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आप आवेदन
जानिए कैसे मुंह के छाले व पेट के रोग ठीक करेगा आंवला
पाकिस्तान में क्या रेयर अर्थ मिनरल्स का ख़ज़ाना मिल गया है? मुनीर बोले- 5 साल में बदल जाएगी तस्वीर
उमंग सिंगार ने चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल, वोटों के हेरफेर का लगाया आरोप
भारत को जितवाएंगे ये पांच धाकड़ एशिया कप 2025, एक के नाम से तो कांपता है पूरा पाकिस्तान