चेन्नई, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मणिपुर व नागालैंड के पूर्व राज्यपाल ला गणेशन का शनिवार शाम पांच बजे बेसेंट नगर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। एकदिन पहले शुक्रवार शाम 6:23 बजे चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वे 80 वर्ष के थे।
गणेशन का पार्थिव शरीर सार्वजनिक दर्शन के लिए चेन्नई के टीनगर स्थित आवास पर रखा गया है, जहाँ तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और नैनार नागेंद्रन, वनथी श्रीनिवासन जैसे भाजपा नेताओं सहित हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम दोपहर 3 बजे शुरू होकर बेसेंट नगर श्मशान घाट पहुंचेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ आर बी चौधरी
You may also like
इन 3 नाम के लोगों को कभी नहीं मिलता प्यार,ˈ कहीं आप भी तो नहीं शामिल
भारत के इस गाँव में बोलकर नहीं बल्कि सीटी बजाकरˈ लोग करते हैं एक-दूसरे से बात
कोलकाता से भुवनेश्वर पहुंचेंगे एक बार चार्ज में! JIO कीˈ नई चमत्कारी पेशकश कीमत सुनकर झूम उठेंगे आप
महेंद्र सिंह धोनी: अरबों की दौलत के बावजूद सादगी का प्रतीक
Aadhar card में लगी फोटो को करवाना है अपडेट तोˈ अपना ले ये प्रक्रिया