नई दिल्ली, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली में खतरे के निशान ऊपर बह रही यमुना का जलस्तर तीसरे दिन भी गिरावट जारी है। रविवार को दोपहर 1 बजे यमुना का जलस्तर 205.50 दर्ज किया गया है। एक समय 207.48 पर पहुंचे यमुना के जलस्तर में लगातार तीन दिनों से गिरावट जारी है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने रविवार को एक्स पर करते हुए जानकारी दी कि अब यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग सुलभ हो गया है। तीन दिन पहले जलभराव के कारण इस मार्ग को आवागमन के लिए रोक दिया गया था, जबकि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के अंदर मेट्रो बिना किसी रूकावट के चल रही थी।
हालांकि यमुना अब भी खतरे के निशान 205.33 से ऊपर है, जिससे उसे सटे इलाकों जलमग्न है। यमुना किनारे बसे लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन राहत शिविरों में रह रहे लोगों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था लगातार कर रहा है। दिल्ली सरकार ने भी राहत शिविरों में सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश पहले ही जारी कर चुका है।
दिल्ली नगर निगम राहत शिविरों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा हुआ है। इसके साथ-साथ जिन घाटों पर पानी कम हो रहा है, वहां सफाई कर रहा है। लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जरूरी उपाय भी निगम द्वारा किया जा रहा है।
—————
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव
You may also like
जीएसटी सुधारों से अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा और नए रोजगार सृजित होंगे: जफर इस्लाम
सीएम योगी ने की ट्रेड शो आयोजन के तैयारियों की समीक्षा, कहा- प्रदेश की ब्रांडिंग का बेहतरीन अवसर है यूपीआईटीएस
इस वजह से` लड़कियां खुद से छोटी उम्र के लड़कों से करना चाहती हैं शादी, होते हैं ये फायदे
चीन के नक्शेकदम पर US को चलाना चाहती हैं ट्रंप की पत्नी मेलानिया, स्कूल एजुकेशन में बड़े बदलाव की बात की
SCO के बाद अब BRICS सम्मेलन... अमेरिकी टैरिफ की जड़ें खोदने में जुटे भारत के दोस्त, ट्रंप की हेकड़ी होगी गुम