सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (Udaipur Kiran) । फूलबाड़ी के छोबाभिटा इलाके में एक मोर्टार शेल बरामद होने से हड़कंप मच गया। सोमवार को सेना को मोर्टार शेल इलाके में एक पत्थर डंपिंग यार्ड से बरामद हुआ है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उदलाबाड़ी से एक डंपर में बालू और पत्थर भरकर फूलबाड़ी लाए गए थे। उसे अनलोड करने पर मजदूरों की नजर मोर्टार शेल पर पड़ी जिससे मजदूर डर गए। इसकी सूचना एनजेपी थाने की पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मोर्टार शेल बरामद किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसकी जानकारी सेना को भी दी गई है। प्राथमिक अनुमान है कि दो साल पहले पहाड़ में आई प्राकृतिक आपदा के बाद तीस्ता नदी में कई मोर्टार शेल और विस्फोटक बह कर आए थे। बरामद मोर्टार शेल संभवतः उसी समय का है।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
You may also like
लक्ष्मण की तपस्या: मेघनाद का वध कैसे हुआ संभव?
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सैलरी में इतनी होगी बढ़ोतरी, कब आएगा बड़ा ऐलान?
गुजरात: आम आदमी पार्टी ने पंचायत और निकाय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
पंडित हरिशंकर शर्मा: जिनकी लेखनी ने समाज की कुरीतियों और रूढ़ियों पर किया तीखा प्रहार
दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं आने देंगे: सीएम रेखा गुप्ता