हिमाचल प्रदेश की एक अनोखी शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। भले ही ये शादी कई हफ्ते पहले हो चुकी हो, लेकिन लोग अब भी इस पर बहस कर रहे हैं। वजह ये है कि दो सगे भाइयों ने एक ही दुलहन के साथ शादी रचाई। ये शादी ‘हट्टी’ रीति-रिवाज के मुताबिक हुई। दोनों भाइयों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। इसी बीच अब दोनों भाइयों ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है।
हिमाचल प्रदेश के ये भाई शिलाई गांव में रहते हैं। ये हट्टी जनजाति से ताल्लुक रखते हैं। हट्टी जनजाति में बहुपतित्व विवाह की एक पुरानी प्रथा है। यानी एक पत्नी के कई पति। हालांकि ये प्रथा अब बहुत पुरानी हो चुकी है और लगभग विलुप्त हो गई है। इसे फिर से जीवंत करने के लिए दोनों भाइयों ने एक ही महिला से शादी की।
भाई बोले- थोपी नहीं गई प्रथाये भाई हैं प्रदीप और कपिल नेगी। उन्होंने बताया कि हम हट्टी जनजाति से हैं। उनके यहां ये प्रथा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। उनके ऊपर भी ये परंपरा थोपी नहीं गई। न ही उन लोगों पर किसी ने दबाव डाला। उनकी पत्नी पर भी किसी ने शादी का दबाव नहीं डाला। इस शादी में तीनों की मर्जी थी।
‘दूसरों को क्या परेशानी?’प्रदीप नेगी ने फेसबुक पर इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में प्रदीप ने कहा कि ये जोड़ीदार प्रथा उनके यहां पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। ऐसा नहीं है कि हम इकलौते हैं, जिन्होंने ऐसा किया है। हमने पहले भी ऐसी शादियां देखी हैं। उनके भाई कपिल नेगी ने कहा कि हम तीनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। ये हमारा व्यक्तिगत फैसला था। इसमें दूसरों को क्या परेशानी है?
दूसरे राज्यों का जिक्रकपिल ने कहा कि कई दूसरे ऐसे राज्य हैं, जहां उनकी अपनी परंपराएं हैं। ये परंपराएं लोगों पर थोपी जाती हैं, लेकिन हमारे यहां ऐसा नहीं है। परंपरा है। जो इसे फॉलो करना चाहे, वह करे। किसी को भी इस परंपरा को निभाने के लिए मजबूर नहीं किया जाता।
You may also like
Janmashtami Special- जन्माष्टमी से पहले घर पर लाए ये चीजें, बढ़ेगी सुख समृद्धि
ब्लॉक-बूथ अध्यक्षों के बदलाव की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस
एसेक्स मरीन ने आईपीओ निवेशकों को किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
जबलपुर : मप्र में समरसता कजलियां महोत्सव के आयोजन ने रच दिया इतिहास
Entertainment News- साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की इन फिल्मों ने की हैं ताबड़तोड़ कमाई, जानिए इनके बारे में