गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
Buy the Best Smart TVs from Samsung and LG Under ₹15,000 on Amazon
शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को क्यों लगाते हैं मेहंदी. जाने इसकी धार्मिक और वैज्ञानिक वजह ⤙
झूठ बोले कौआ काटे' आखिर कितनी सच है ये कहावत. जाने कौए और झूठ का असली कनेक्शन ⤙
शेयर मार्केट का दूसरा राकेश झुनझुनवाला है ये1 वीं पास लड़का. बना 100 करोड़ का मालिक ⤙
इस उम्र की महिलाएं पुरुषों को देती है सबसे अधिक धोखा, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, जानकर नहीं होगा यकीन ⤙