अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार देर रात भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, दिल्ली की मुख्यमंत्री गुप्ता ने लापरवाही के लिए पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को निलंबित करने का आदेश दिया है। सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है।
ALSO READ:
उन्होंने कहा कि अंडरपास में पानी भरने के बारे में कार्यकारी अभियंता से औपचारिक स्पष्टीकरण मांगा गया है। पिछले महीने दिल्ली सरकार ने कनिष्ठ इंजीनियरों और सहायक इंजीनियरों को मिंटो ब्रिज सहित जलभराव ‘हॉटस्पॉट’ का स्थानीय प्रभारी बनाया था।
ALSO READ:
बयान में कहा गया है, पूर्व निर्देशों के बावजूद, संबंधित विभाग प्रभावी जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए समय पर निवारक उपाय करने में विफल रहा, जिसके कारण सरकार को तत्काल जवाबदेही शुरू करनी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री गुप्ता ने सभी विभागों को मानसून से पहले उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
You may also like
'न चेहरा, न मुद्दा, एनडीए में कलह', सुप्रिया श्रीनेत का भाजपा पर हमला
गौतमबुद्ध नगर में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने चिह्नित किए पांच भूमाफिया
पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह और विजयन को पद्मश्री पुरस्कार
मैंने अनुभव से सीखा, जीवन चुनौतियों का मास्टरक्लास है : एजाज खान
कैंसर पीड़िता की सफल फर्टिलिटी स्पेयरिंग सर्जरी, मां बनने की संभावना बरकरार